International Yoga Day 2019 : अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर के जाते ही रोहतक में चटाईयों की लूट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक में योग किया। योग समाप्त होने के बाद लोगों ने मैदान में बिछी चटाइयों लेकर भगना शुरू कर दिया। लोगों के बीच लड़ाई झगड़े की नौबत आ गई। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर योग के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम मोदी ने इस बार झारखंड की राजधानी रांची में योग किया तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने योग के लिए हरियाणा का रोहतक चुना।
सुबह तय समय पर कार्यक्रम शुरू हुआ, शाह के साथ वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी योग किया लेकिन योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां मौजूद लोग योग करने के लिए बिछी चटाईयों को लेकर भागना शुरू कर दिया
वहां मौजूद वॉलंटियर्स जब तक लोगों को रोक पाते तब तक सैकड़ो लोग चटाई लेकर फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति पर काबू पाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App