Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो ने घोषित की नई कार्यकारिणी, नए चेहरो को खास तवज्जो

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा में पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने चुनाव से ठीक पहले अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो ने घोषित की नई कार्यकारिणी, नए चेहरो को खास तवज्जो
X

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा में पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने चुनाव से ठीक पहले अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

पार्टी के ही वरिष्ठ नेता अशोक कुमार अरोड़ा नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव का पद आईएएस सेवानिवृत्त आरएस चौधरी दिया गया है। पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, कैप्टन इंद्र सिंह, रमेश गर्ग और रमेश दलाल को महासचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव पदभार पर युद्धवीर आर्य, चतर सिंह, बलवंत सिंह मायना, और सरोज मोर होंगे। बीरबल दास ढालिया, विधायक वेद नारंग, अंजू सिंह एवं कमल नागपाल संसदीय बोर्ड के सदस्य होंगे। खजांची का पद हिसार के रामभगत गुप्ता को मिला है।

राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, साधू राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, अश्वनी दत्ता और भागी राम उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इनके अतिरिक्त अपने पद के कारण सांसद, भूतपूर्व सांसद और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

बता दें कि जेल से फरलो पर बाहर आए ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के प्रदेशाध्यक्ष के इस्तीफे को मंजूर कर लिया था। और पार्टी को चुनाव से पहले एकदम नया करके मैदान में उतारने का फैसला किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story