पत्नी के साथ चल रहे विवाद में पति को मिली जान से मारने की धमकी
रोहतक में पति पत्नी के विवाद के बीच पति को जान से मारने की धमकी मिली है। पति के पास कॉल कर युवक ने कहा कि वह अपनी पत्नी से अलग नहीं हुआ तो वह उसे और उसकी बहन को जान से मार देेगा।

रोहतक में पति पत्नी के विवाद के बीच पति को जान से मारने की धमकी मिली है। पति के पास कॉल कर युवक ने कहा कि वह अपनी पत्नी से अलग नहीं हुआ तो वह उसे और उसकी बहन को जान से मार देेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता विकास ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर माह 2018 में खरखौदा के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में आपसी विवाद रहने लग गया। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी हुई है। वह समझौते के नाम पर उससे साढ़े पांच लाख रुपये भी मांग रही है।
इस दौरान किसी अज्ञात नंबर से विकास के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी उसकी दोस्त है और वह उसे पास आराम से रख ले नहीं तो जान से मार देंगे। दो घंटे बाद फिर उसी नंबर से फोन आया और विकास को कहा कि उसकी पत्नी ने उसे उसकी बहन के घर का पता भी दिया हुआ है।
वह उसकी बात नहीं मानने पर उसकी बहन को भी जान से मार देगा। आरोप है कि फोन करने वाले ने कहा कि वह उसकी बीवी उससे शादी करना चाहती है। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App