Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सनसनीखेज: दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, नहर में मिला शव

मृतक रिम्पी के रिश्तेदार (Relative) योगेश (Yogesh) ने बताया कि गृह क्लेश (Home Trouble) के चलते चार दिन पहले महिला अपने दो साथियों के साथ सफीदों पहुंची। रिम्पी को बात करने का बहाना बनाकर वे उसको उरलाना गांव के पास ले गए। जहां उसकी हत्या कर दी गई।

सनसनीखेज: दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, नहर में मिला शव
X
Husband Murdered By Husband With Two Friends, Dead Body Found In Canal

हांसी (Hansi) में एक महिला द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का सनसनीखेज (Sensational) मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पुलिस ने मृतक का शव पुट्ठी सैमाण गांव (Putthi Saiman Village) के पास से गुजरने वाली नहर से बरामद कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव पुट्ठी गांव के पास नहर (Canal) में पड़ा है। पुलिस ने छानबीन की तो शव की शिनाख्त सफीदों निवासी रम्पिी भाटिया के रूप में हुई।

बेटियों को स्कूल भेज खुद हो गई गायब

पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक रम्पिी के रिश्तेदारों योगेश ने बताया कि गृह क्लेश के चलते चार दिन पहले महिला अपने दो साथियों के साथ सफीदों पहुंची। बात करने का बहाना बनाकर वे उसको उरलाना गांव के पास ले गए।

नहर में मिला पति का शव

सुबह महिला अपने घर लौट आई। उसने दोनों बेटियों को स्कूल भेज दिया और खुद गायब हो गई। लेकिन रम्पिी घर नहीं पहुंचा। उसके बाद रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को शव नहर में मिला।

पुलिस ने उसके सफीदों निवासी एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसका एक साथी व महिला हरद्विार गए हुए हैं। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story