Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जमीनी विवाद में पति पत्नी को गोली मारी, पति की मौत

रोहतक में जमीनी विवाद के चलते पति पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक फोटो
X
सांकेतिक फोटो

हिसार रोड के गांव बहुअकबरपुर में शनिवार शाम को जमीनी विवाद के चलते पति पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर छानबीन शुरू कर दी। गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अमित का गांव के ही कुछ लोगों से पांच सौ गज के प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें अमित दो बार केस जीत चुका है। शाम के समय अमित खेत में काम करने गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी सविता और बच्चे मकान पर ही काम कर रहे थे।

इस दौरान तीन युवक हाथ में पिस्तोल लेकर आए और धमकी देते हुए सविता पर गोलियां चला दी। गोली सविता के कुल्हे में जा लगी। आरोपित इसके बाद खेत में पहुंचे, जहां अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story