होटल मालिक को मारी गोली, गृहमंत्री के जिले में एक सप्ताह में तीसरी बार चली गोली
अंबाला में शुक्रवार रात अंबाला शहर के बालभवन के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने एक होटल मालिक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अंबाला में शुक्रवार रात अंबाला शहर के बालभवन के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने एक होटल मालिक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल राजेश को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लाया गया जहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया। राजेश होटल ग्रेंड का मालिक है।
मिली जानकारी के अनुसार होटल ग्रेंड मालिक राजेश होटल् से सेक्टर 7 स्थित अपने घर जा रहा था। जैसे ही राजेश होटल सिटी प्लाजा के पास पहुंचा तो उस पर मोटरसाईिकल पर आए दो अज्ञात युवकों ने राजेश को रूकने का इशारा किया। जैसे ही राजेश ने अपनी कार रोकी तो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी।
एक गोली राजेश के सिर के पास लगी। झाटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल के परिजनों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां से उसे गंभीर हालत के चलते चंडीगढ रैफर कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
अंबाला में इस सप्ताह गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। सोमवार रात को जहां छावनी के महाराजा ढाबा के पास एक युवक की टांगों में गोली मार दी थी वहीं बुधवार रात तोपखाना बाजार गोलियों की आवाज से थर्रा गया था जहां गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App