हरियाणा पुलिस को चकमा देकर भागी हनीप्रीत, अब भी खाली हाथ
हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में राम रहीम के गांव श्रीगंगानगर पहुंची।

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से ही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत फरार है।
गुरूवार को हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में राम रहीम के गांव श्रीगंगानगर पहुंची। पुलिस कई घंटों से हनीप्रीत की तलाशी में राम रहीम के गांव को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
Conducted searches at several locations in Sri Ganganagar's Gurusar Modia; did not find Honeypreet Insaan:M Malhotra,Additional SP Panchkula pic.twitter.com/p7q25JWsg2
— ANI (@ANI) September 21, 2017
लेकिन इस बार फिर हनीप्रीत पुलिस को चकमा देकर निकल गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हनीप्रीत गांव के एक स्कूल के आसपास छुपी हुई है।
जिसके बाद पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। तीन थानों की पुलिस को वहां बुलाया गया और पुलिस ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया।
पंचकुला के एडिशनल एसपी एम मल्होत्रा ने कहा कि हनीप्रीत की तलाश में हमने श्रीगंगानगर में कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन हम हनीप्रीत को नहीं ढुंढ पाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App