Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : जल्द ही दिल्ली से हिसार दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन, डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर

हरियाणा में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इंटरनेशनल स्तर का एयरपोर्ट लगभग बन ही चुका है। अब हरियाणों के निवासियों की सुविधा के लिए दिल्ली से हिसार तक हाई स्पीड रेल मार्ग भी विकसित किया जाएगा।

जल्द ही दिल्ली से हिसार दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेन, बदलेगी हरियाणा की तस्वीर
X
High Speed Train will soon run on Delhi Hisar Route, Haryana will be Developed

हरियाण में चुनाव से पहले विकास की रफ्तार बढ़ गई है। करनाल, जींद और हिसार के विकास संबंधी योजनाओं में तेजी आ गई है। जिससे इन जिले को निवासियों का विकास भी सुनिश्चित हो गया है। हाई स्पीड रेल मार्ग की यह बड़ी परियोजना सूबे में रेवले से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री के बीच बैठक के दौरान मिली।

90 मिनट में दिल्ली से हिसार की दुरी तय करेगी

हिसार स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली तक हाई स्पीड ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट को रेलवे प्रशासन की मंजूरी मिल गई है। हाई स्पीड ट्रेन मात्र 90 मिनट में दिल्ली से हिसार के बीच 170 किमी दूरी तय कर लेगी। ट्रेन की रफ्तार को देखते हुए अब रेलवे ट्रैक को भी अपग्रेड किया जाएगा। हालांकि अभी यह तय करना बाकी है कि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में आम शहरवासीयों को यात्रा को मौका मिलेगा या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक यह सुरक्षा मानकों के हिसाब से तय किया जाएगा।

उप क्षेत्रीय योजना स्वीकार

दूसरी तरफ शुक्रवार को नई दिल्ली में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने करनाल और जींद जिले की उप क्षेत्रीय योजना को स्वीकार कर लिया है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 38 वीं बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप पुरी ने की। योजना के अंतर्गत कार्य चालू होते ही इस जिलों में तेजी से विकास होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story