Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO: हरियाणा डांसर हर्षिता ने मरने से पहले एफबी पर बताया धमकी देने वाले का नाम

हरियाणा डांसर हर्षिता दहिया ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट धमकी देने वाले को चेतावनी भी दी थी।

VIDEO: हरियाणा डांसर हर्षिता ने मरने से पहले एफबी पर बताया धमकी देने वाले का नाम
X

हरियाणा की मशहूर लोकगायिका और डांसर हर्षिता दहिया की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी। हर्षिता शाम को इसराना के चमराडा गांव में अपना प्रोग्राम खत्म कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी।

ये भी पढ़ें - डांस में सपना चौधरी को भी हरा दिया था हर्षिता ने, देखिए तीन सबसे चर्चित वीडियो

हर्षिता दहिया ने फेसबुक पर वीडियो लोड कर रखा था। इसमें वह कह रही है कि उसके प्रसंशक बढ़ गए हैं। सारे दोस्त उसका सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा के कई कलाकर उसे धमकी दे रहे हैं कि फेसबुक से वीडियो डिलिट कर दे।

जिसके बाद हर्षिता फेसबुक पर कहा भी कि जाटनी मरने से नहीं डरती है। मां ने शेरनी पैदा कर रखी है। मारने वाले धमकी नहीं दिया करते। उसकी निजी तौर पर किसी से दुश्मनी नहीं है। वह धारा 302 लगवा देगी।

उन्होंने कहा कि वह धमकी देने वाले का फोन नंबर भी फेसबुक पर डालेगी और उसका नाम भी बताएगी। अब इस पोस्ट से पता चलता है कि हर्षिता को पहले से ही अंदेशा था कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन वह फिर भी खौफजदा नहीं थी।

हर्षिता दहिया हरियाणा के लोकगीतों पर डांस करती थी। वो एक बेहद चर्चित सिंगर भी थी। पुलिस ने बताया कि हर्षिता की हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story