हरियाणा डांसर हर्षिता दहिया की बहन का खुलासा, रेप भी हुआ और हत्या भी हुई
हर्षिता दहिया की बहन ने कहा है कि उसकी हत्या मेरे पति ने कराई है।

हरियाणा में डांसर सपना चौधरी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी गई।
हर्षिता की बहन लता ने आरोप लगाया है कि उसके पति दिनेश ने उसकी हत्या की है। आगे कहा कि हर्षिता से रेप के आरोप में इनदिनों जेल में बंद है। बता दें कि दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का आरोप भी है।
पानीपत पुलिस के डीएसपी ने कहा कि हर्षिता दहिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हमलावर काले रंग की फोर्ड फिगो कार में आए थे।
उन्होंने कहा कि घटना से पहले वे लोग चमराड़ा गांव में भी देखे गए थे। जब हर्षिता वहां से चली तो उन लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - वीडियो: हरियाणा डांसर हर्षिता दहिया ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखी थी ये बात
हर्षिता कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की प्रस्तावित रैली के विरोध में हुई एक बैठक से लौट रही थी। वह अपनी कार से सोनीपत की तरफ जा रही थी।
पानीपत के पास इसराना में एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया। कार में सवार तीन अन्य लोगों को नीचे उतारकर हर्षिता को गोली मार दी। तीनों वहां से भागकर खेत में जाकर छिप गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App