कड़ाके की ठंड से हरियाणा का बुरा हाल, हिसार बना सबसे ठंडा शहर
हरियाणा के हिसार में रविवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक जा पहुंचा था। आज भी हरियाणा में जोरदार ठंड है साथ ही घने कोहरे की वजह से प्रदेश के लोग परेशान है।

हरियाणा प्रदेश में सर्दी का आलम यह है कि यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिसार समेत प्रदेश के कई शहरों में तापमान 1 डिग्री के आसपास पहुंच गया। हरियाणा में ठंड से लोग परेशान थे कि अब कोहरे की दोहरी मार ने आमजन की जीवन प्रक्रिया को भी धीमा कर दिया है। कोहरे की वजह से यातायात जीवन पर असर पड़ा है। सोमवार को 11 बजे हिसार में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को हिसार का न्यूनतम तामपान 1 डिग्री तक जा पहुंचा था।
हरियाणा सरकार ने ठंड की वजह से 30 और 31 दिसम्बर को स्कूल बंद रहने की घोषणा की है। वहीँ 1 से 15 तारीख तक शीतकालीन अवकाश रहता है, यानी अब हरियाणा में 15 जनवरी 2020 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
हिसार - 6 डिग्री सेल्सियस
करनाल- 7 डिग्री सेल्सियस
रोहतक- 7 डिग्री सेल्सियस
कुरुक्षेत्र- 8 डिग्री सेल्सियस
हरियाणा ही नहीं उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में इस समय जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली में भी आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, प्रदेश में विसिब्लिटी भी बहुत कम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App