Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jaankari: हरियाणा के लोगों को मिली ठंड से राहत,करनाल का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Mausam ki Jaankari:हरियाणा के करनाल का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार 4.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

Mausam ki Jaankari: हरियाणा के लोगों को मिली ठंड से राहत
X
हरियाणा मौसम(फाइल फोटो)

Mausam ki Jaankari: हरियाणा के लोगों को फिलहाल कुछ दिनों से ठंड से राहत है। वहीं राज्य में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप देखने को मिल रही है। जिस वजह से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

वहीं नारनौल व फरीदाबाद का दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा छाने की आशंका है।

वहीं हरियाणा के करनाल का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार 4.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story