Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा के लिए पार्टियों ने शुरू की प्रत्याशियों की घोषणा, इस पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार

स्वराज पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा में भी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।

हरियाणा विधानसभा के लिए पार्टियों ने शुरू की प्रत्याशियों की घोषणा, इस पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार
X

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) को लेकर पार्टियां कमर कसती नजर आ रही हैं। भाजपा जहां जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) निकालकर जनता के बीच अपनी योजनाएं पहुंचाने में लगी है तो वहीं दूसरी पार्टियां सरकार को उसकी योजनाओं को लेकर निशाने पर ले रही हैं।

इसी बीच पहली बार हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाग ले रही स्वराज इंडिया पार्टी (Swaraj India Party) ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके पहले भी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। जल्द ही पार्टी और भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी।

पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा में भी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।

स्वराज पार्टी ने तय किया है कि वह एक तिहाई टिकट महिलाओं और युवाओं को देगी। पार्टी के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी शिकायत अगर आती है तो अगले 24 घंटे में पार्टी उसके खिलाफ ऐक्शन लेगी।


योगेंद्र यादव ने कहा कि उनका कोई भी उम्मीदवार अरबपति नहीं है। जितने भी नेताओं को टिकट दिया गया है सब जमीन से जुड़े हुए हैं। लोगों की समस्याओं को जानते हैं। और जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद उस समस्या को दूर करने के लिए काम भी करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story