Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, एक साल में हर घर-हर खेत को मिलेगा नहरी पानी

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2019) से पहले प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा ( Jan Aashirwad Yatra) कर रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, एक साल में हर घर-हर खेत को मिलेगा नहरी पानी
X
Big announcement by Chief Minister Manohar Lal, every house and every field will get water in a year

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2019) से ठीक पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal) ने मास्टर स्ट्रोक लगाया है। जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) के आठवें दिन मुख्यमंत्री ने हर घर और हर खेत तक एक साल में नहरी पानी पहुंचाने का ऐलान किया है। जन आशीर्वाद यात्रा के बेरी विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। एक साल बाद गांव में एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां नल का जल न पहुंचे।

इसके बाद मुख्यमंत्री की तरफ से धांधलान गांव में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की गई। सीएम खट्टर ने कहा कि हर खेत को नहर का पानी मिलेगा। खेतों में सूक्ष्म सिंचाई पर 85 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। अब हर खेत को अब नहर का पानी भी देंगे। जो फव्वारा और टपका सिंचाई का सिस्टम लगा लेगा उसे सबसे पहले देंगे।



अपना घर भरने वाले नेताओं पर सरकार कस रही शिकंजा

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा। सीबीआई के पी चिदंबरम को हिरासत में लेने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने जनता का कल्याण करने के बजाय अपने घर भर लिए चाहे केंद्र के हों या हरियाणा के। लेकिन अब जब शिकंजा कस रही है तो छटपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को मनोहर लाल से डर लगता है।

जिस तरह सरकार चलायी वह विपक्ष ने भी नहीं सोचा

यात्रा के दौरान मनोहर लाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सरकार की तरफ से घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने, कैरोसिन मुक्त करने सहित अन्य उपलब्धियों पर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि हमने 5 साल में इस तरीके से सरकार चलाई है कि विपक्ष भी इसके बारे में सोच नहीं सकता था हमने कहा जो परीक्षा देगा वो पारदर्शी तरीके से नौकरी पाएगा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story