Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Video: हरियाणा पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला आयोग ने लिया एक्शन

हरियाणा के बल्लभगढ़ में पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को हरियाणा महिला आयोग ने पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिया है।

Video: हरियाणा पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल,  महिला आयोग ने लिया एक्शन
X

हरियाणा के बल्लभगढ़ में पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को हरियाणा राज्य आयोग ने पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बल्लभगढ़ थाने में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा सरकार ने दो हेड कांस्टेबल व तीन एसपीओ को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला की पिटाई की ये घटना पिछले साल अक्टूबर की है।

महिला ने तब इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई थी। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिलाओं पर बर्बरता करने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

वायरल वीडियों में महिला की पिटाई करने वाले पांच पुलिस कर्मियों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरपाल और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के 3 लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story