हरियाणा : भाजपा में शामिल होने से पहेल INLD नेता सतीश देशवाल की गोली मारकर हत्या, परिवार ने जताया शक
लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा के झज्जर में इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो नेता और होटल-प्रोपर्टी बिजनेसमैन सतीश देशवाल की होटल में गोलीमार कर हत्या।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2019 8:39 AM GMT
लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा के झज्जर में इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो नेता और होटल-प्रोपर्टी बिजनेसमैन सतीश देशवाल की होटल में गोलीमार कर हत्या।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश देशवाल इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले थे। ऐसे माना जा रहा है कि राजनीति रंजीश के चलते उनपर यह हमला किया गया है।
सतीश देशवाल को कुछ बदमाशों ने काउंटर पर ही गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि पैसों के लेनदेन की वजह से उनकी हत्या की गई है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो होटला का स्टार वहां से नदारद मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस को मौके पर 6 खाली गोलियां बरामद हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story