संतुलन बिगड़ने से झाड़ियों में जा धंसी हरियाणा रोडवेज की बस, दर्जनों यात्री घायल
रविवार दोपहर लोहारू-भिवानी मुख्य सड़क मार्ग पर गांव कुड़ल के नजदीक भिवानी से लोहारू जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का कथित रूप से संतुलन बिगड़ गया और वो झाडि़यों में जा धंसी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

रविवार दोपहर लोहारू-भिवानी मुख्य सड़क मार्ग पर गांव कुड़ल के नजदीक भिवानी से लोहारू जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का कथित रूप से संतुलन बिगड़ गया और वो झाडि़यों में जा धंसी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
हालांकि बस में सवार कुछ लोगों को हलकी चोटें जरूर आई हैं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर हरियाणा रोडवेज की एक बस भिवानी से लोहारू जा रही थी। इस दौरा गांव कुड़ल के नजदीक कथित रूप से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह झाडि़यों में जा धंसी।
युवा ब्रिगेड के रविंद्र शास्त्री ने बताया कि रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ गया था तथा वह झाडि़यों में जा धंसी थी। बस में सवार पांच-छ सवारियों को हलकी चोटें भी आई हैं, जिनका युवा ब्रिगेड के साथियों द्वारा जूई अस्पताल व भिवानी सामान्य अस्पताल में उपचार करवाया गया है। सवारियों ने युवा ब्रिगेड की टीम का सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया।
घायलों में केलंगा निवासी मीना उसकी बेटी सोनिया गांव कुंडल निवासी मांगेराम शामिल है। बस के चालक ने बचाव का प्रयास किया लेकिन नियंत्रण ना होने के कारण बस में बैठे यात्रियों कि नाक में होठों पर चोट आयी। घायलों को तत्काल चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App