इंसानियत तार तार : 10 दिन में 5 जगहों पर हैवानियत का शिकार हुई लड़कियां, जिसे भी मौका मिला करता रहा रेप
देश में कई बार ऐसी घटनाए सामने आ जाती हैं जिसे सुनकर दिल बैठ सा जाता है। मन में गुस्सा भर जाता है। घटना को अंजाम देने वालों से नफरत हो जाती है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा से सामने आई है जिसने इंसानियत को बुरी तरह से शर्मसार कर दिया है। दो लड़कियों का अपहरण करके उनके साथ 10 दिन तक अलग अलग लोगों ने पांच जगहों पर बलात्कार किया।

देश में कई बार ऐसी घटनाए सामने आ जाती हैं जिसे सुनकर दिल बैठ सा जाता है। मन में गुस्सा भर जाता है। घटना को अंजाम देने वालों से नफरत हो जाती है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा से सामने आई है जिसने इंसानियत को बुरी तरह से शर्मसार कर दिया है। दो लड़कियों का अपहरण करके उनके साथ 10 दिन तक अलग अलग लोगों ने पांच जगहों पर बलात्कार किया।
ये मामला भिवानी जिले के जुई क्षेत्र का है। जहां 23 अगस्त को एक बच्ची अपनी बीमार बुआ के लिए दवा लाने जा रही थी उसके साथ पड़ोस की ही एक और लड़की थी। रास्तें में उन्हें कस्बे के तीन युवक मिले और अपनी गाड़ी पर बिठा लिया। तीनों ने दोनों लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ रेप किया। और इसके बाद उन्हें भिवानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक गाड़ी में छोड़ आए।
युवकों के कुछ जानकारों ने उन्हें गोहना रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। उन्हें कमरे पर ले जाकर उनके साथ रेप फिर से रेप किया गया। लड़कियां वहां से भागकर पानीपत स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने वहां आरपीएफ जवानों को अपनी बातें बताई। आरपीएफ के जवानों ने दोनों की मदद करने के बजाय उन्हें अपने क्वाटर पर ले गए और उनके साथ हैवानियत की।
वहां से किसी तरह बचकर निकली लड़कियों को करनाल में पुलिस वालों के जानकार युवकों ने उतार लिया। इन युवकों ने दोनों लड़कियों को हिमाचल ले गए। वहां एक होटल में बलात्कार किया। वहां इन लड़कियों से मोबाइल ले लिया गया। जिससे ये चाहकर भी घर फोन नहीं कर सकी। दो दिन पहले किसी मोबाईल हाथ लगते ही दोनों लड़कियों ने घर फोन करके अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम को बताया।
मामला सुनने के बाद तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मोबाईल की लोकेशन के आधार पर शिल्लाई पहुंची और दोनों लड़कियों को वहां से बरामद किया। पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश की जा रही है। दोनों युवतियों की मेडिकल जांच के लिए उन्हें भिवानी के सिविल अस्पताल ले भेजा गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App