6 साल की बच्ची के साथ 6 साल के बच्चे ने किया रेप का प्रयास, बच्ची अस्पताल में भर्ती
हरियाणा से एक बेहद अजीब घटना सामने आई है। एक 6 साल के बच्चे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जिस बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है वह कक्षा 1 में पढ़ती है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत की है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये पूरा मामला सिरसा के एक गांव का है। जहां सरकारी स्कूल के कक्षा 1 में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां से बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। कारण पूछने पर उसने बताया कि क्लास के ही एक बच्चे ने टॉयलेट में उसके साथ गंदा काम किया।
बच्ची को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है। महिला द्वारा मामला दर्ज करवाने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस 7 साल से कम उम्र के बच्चे को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
राजेश कुमार ने बताया कि पहले बच्ची का स्वस्थ हो जाए उसके बाद आरोपी की पहचान करवाई जाएगी। जिसके बाद ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की सकती है। वहीं बच्ची के परिजनों का कहना है कि इस जांच में पुलिस को स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App