हरियाणा : कांग्रेस को लगा एक और झटका, महिला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने दिया इस्तीफा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा कांग्रेस खेमे में उथल पुथल बढ़ती जा रही है। इसी सियासी उठापटक के बीच शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

हरियाणा में विधानसभा (Haryana Assembly Election) चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा कांग्रेस खेमे में उथल पुथल बढ़ती जा रही है। इसी सियासी उठापटक के बीच शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान (Sumitra Chauhan) ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव को अपना इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से वह आहत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में पार्टी को जितना स्थापित किया जा सकता था उतना किया, ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ता तैयार किए।
सुमित्रा चौहान पिछले 5 साल से प्रदेश में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही थी। उन्हें 19 फरवरी 2014 को कमान सौंपी गई थी। उसी साल अशोक तंवर को भी प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली। एक ओर जहां पुरुष कांग्रेस में लगातार विवाद होता रहा वहीं महिला कांग्रेस विवादों से दूर कई राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को आयोजित करवाती रही।
सुमित्रा चौहान के इस इस्तीफे के पीछे भूपेंद्र हुड्डा और तंवर के बीच चल रही गुटबाजी भी एक प्रमुख वजह बताई जा रही है। कांग्रेस के दोनों नेताओं में पिछले काफी समय से जुबानी वार चल रहा जिसका पार्टी को नुकसान हुआ। और पार्टी चुनाव में बुरी तरह से हारी।
कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं की गुटबाजी समाप्त करते हुए शैलजा कुमारी को पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव समिति का प्रमुख बनाया गया है। पार्टी ने अशोक तंवर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App