हरियाणाः प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने दिया इस्तीफा, बोलीं- जब तक राहुल गांधी अपना..
हरियाणा की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुमित्रा चौहान ने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को सौंपा है।

हरियाणा की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुमित्रा चौहान ने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को सौंपा है।
Sumitra Chouhan, Pres Haryana Pradesh Mahila Congress in her resignation letter submitted to President All India Mahila Congress: I'll not accept any party position, till Rahul Gandhi withdraws his resignation. I tender my resignation herewith&I request my resignation be accepted pic.twitter.com/GeVMI5y6hB
— ANI (@ANI) June 28, 2019
उन्होंने लिखा कि मैं लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों से निराश हूं लेकिन उससे भी ज्यादा राहुल गाधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश करने से निराश हूं।
उन्होंने लिखा कि जब तक राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं, तब तक मैं पार्टी में किसी भी पद को स्वीकार नहीं करूंगी। मैं अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध करती हूं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार मिली। इस हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से अनुरोध के बाद वे पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।
हालांकि बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने साफ किया कि वह आज नहीं कल अध्यक्ष पद छोड़ेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App