Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : जींद उपचुनाव मतगणना के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हरियाणा के जींद में उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। इसी दौरान मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है।

हरियाणा : जींद उपचुनाव मतगणना के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज
X
हरियाणा के जींद में उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। इसी दौरान मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जींद के एसपी अश्विन शेणवी ने कहा कि गैरकानूनी असेंबली थी, जब हमने उन्हें छोड़ने के लिए कहा था। हमें उन्हें खदेड़ने के लिए थोड़ी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा। इस वक्त स्थिति काबू में हैं। मतगणना जारी है। इस वक्त जींद में भाजपा काउंटिंग में आगे चल रही है।
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के छह दौर पूरे होने के बाद भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा चौथे दौर की मतगणना के बाद से ही जेजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के छह दौर पूरे होने के बाद मिड्ढा को 26, 412 वोट जबकि जेजेपी उम्मीदवार को 16, 306 वोट मिले हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 11, 209 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू चौथे स्थान पर हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story