हरियाणा: बाबा बालकनाथ के मठ के खिलाफ पराली जलाने पर शिकायत दर्ज
बाबा बालकनाथ के मथ पर पराली जलाई गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

X
हरियाणा में पराली जलाने को लेकर सरकार सख्त कदम उठा रही है। अब हरियाणा के बाबा बालकनाथ मठ के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। कृषि विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
बाबा बालकनाथ मठ के पास दिल्ली रोड पर पराली जलाने की सूचना कृषि विभाग को मिली। जिसके बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर देखा कि बाबा मस्तनाथ की जमीन पर पराली जलाई जा रही है। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने मठाधीश बाबा बाल नाथ के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं मठ की ओर से बोला जा रहा है कि उनकी पराली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story