राम रहीम की राजदार हनीप्रीत के खिलाफ दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला, हो सकती है उम्रकैद
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ने जा रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Sep 2017 1:38 PM GMT
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ने जा रही हैं। हरियाणा पुलिस ने फरार चल रही हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मामला भी जोड़ दिया है। देशद्रोह की धारा के तहत जुर्म साबित होने पर हनीप्रीत को उम्रकैद की भी सजा हो सकती है।
पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला के मुताबिक पंचकूला हिंसा के बाद जिस तरह से गवाहों के बयान और सुबूत समाने आए हैं, उसके आधार पर हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह की धारा भी जोड़ दी गई है।
हरियाणा पुलिस पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में डेरा के मुखपत्र 'सच कहूं' के पत्रकार सुरेंद्र धीमान और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों के बयान के आधार पर ही हनीप्रीत के खिलाफ यह कठोर धारा जोड़ी गई है।
बता दें 25 अगस्त को सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख राम रहीम को दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद ही पंचकूला में सुनियोजित तरीके से हिंसा फैलाई गई। इसमें हनीप्रीत का भी हाथ सामने आ रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story