गुरुग्राम में प्रदूषण के खिलाफ लोगों का हल्ला बोल, लेजर वैली पार्क में कर रहे प्रदर्शन
देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके खिलाफ शहर के लोगों ने प्रदर्शन किया है।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले साल जारी रिपोर्ट में गुरुग्राम विश्व के दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल था। ऐसे में गुरुग्राम के लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोला है। बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में शहर में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। नगारौ कंपनी के सीइओ और पर्यावरणविद मानस फुलोरिया की अगुवाई में शहर के लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बच्चे भी हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए हैं। जिसमें कहा है कि हमारी सांसों की रक्षा करो और हमें जीने दो। इस दौरान लोगों ने कहा कि गुरुग्राम अब कूड़ाग्राम बन चुका है। इसके अलावा प्रशासन से कहा कि शहर चलाओ इसे जलाओ मत। साथ ही शहर में जगह-जगह पड़े मलबे को हटाने और वन लगाने की अपील की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App