पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा दुष्यंत पार्टी तोड़कर उप मुख्यमंत्री बने
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला आज कार्यकताओं से मिलने पानीपत कार्यलय पहुंचे। जहां उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को खरी-खोटी सुनाई।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) पर निशाना साधा है। पार्टी के पानीपत कार्यालय में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने आज जननायक जनता पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा की जो लोग इनेलो पार्टी को छोड़कर गए हैं उनकी हालत ठीक नहीं है। इनेलो को तोड़कर वह उप मुख्यमंत्री बने हैं।
#Omprakashchautala ने साधा कांग्रेस और #dushyant_chautala पर निशाना। कहा कांग्रेस ने साजिश के तहत जेल में डाला। दुष्यंत पार्टी में रहता तो सीएम बनता। pic.twitter.com/ax2vlahp9Y
— somdat sharma (@somdatsharma) December 31, 2019
दुष्यंत की पार्टी की हालत खराब
ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि मेरे और अजय सिंह चौटाला के जेल जाने के बाद हमारा चुनाव लड़ना संभव नहीं था। इन बातों का दुष्यंत ने फायदा उठाया। वह पार्टी तोड़कर उप मुख्यमंत्री बने। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुष्यंत सीएम बनने की बजाय उप मुख्यमंत्री बना। आज उसकी पार्टी की जो हालत है, मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उनके गलत फैसले से इनेलो पार्टी और प्रदेश को नुकसान हुआ है। इससे हमें कुछ न कुछ सीखने की जरूरत है ताकि पार्टी को फिर से खड़ा किया जा सके।
कार्यकर्ताओं से दोबारा पार्टी में जुडने की अपील
चौटाला ने कहा कि अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता इनेलों में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कई नेता मेरे संपर्क में हैं। अन्य लोगों के पार्टी में आने से इनेलो का संगठन फिर से मजबूत होगा। उन्होंने दावा किया की प्रदेश में एक बार इनेलो की सरकार जरूर बनेगी। चौटाला ने नाराज कार्यकर्ताओं से दोबारा पार्टी में जुडने की अपील की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App