नहीं थम रहा ब्लू व्हेल का खूनी खेल, छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
मैथ की नोटबुक में ब्लू व्हेल गेम के छह टास्क की ड्राइंग बनी मिली थी।

खूनी खेल ब्लू व्हेल से सुसाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला का है, जहां 17 साल के एक छात्र ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
मृतक चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में 10वीं का छात्र था। उसका नाम करण ठाकुर बताया जा रहा है। पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम का कहर जारी, अब ट्रेन के आगे कूदा छात्र
जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस को करण की मैथ की नोटबुक में ब्लू व्हेल गेम के छह टास्क की ड्राइंग बनी मिली। इस आधार पर करण का मोबाइल तलाशा गया तो उसमें ब्लू व्हेल गेम मिला।
मृतक के परिजन सूरज के अनुसार इस डायग्राम में आत्महत्या के तरीके बने हुए हैं। डायग्राम के अनुसार करण ने फंदा लगा कर आत्महत्या करना चुना।
यह भी पढ़ें: जानें क्यों दिमाग पर हावी होता है 'ब्लू व्हेल' गेम, ये हैं गेम के 8 खतरनाक टास्क
करण के पिता दविंदर ठाकुर ने बताया कि कई दिनों से करण का व्यवहार बदला बदला सा था। वो मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। उसे साइकेट्रिक के पास भी उपचार के लिए ले जाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App