नए साल पर घर में घुसकर बुजुर्ग की हथियार से हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हरियाणा के रेवाड़ी में आधा दर्जन से भी ज्यादा बदमाशों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी है। नए साल पर धारदार हथियार से हत्या की गई है।

X
Shagufta KhanamCreated On: 1 Jan 2020 8:40 AM GMT
हरियाणा के रेवाड़ी से एक घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने मिलकर एक वृद्ध की हत्या कर दी है। बदमाश लूटपाट करने के इरादे से आए थे। बुजुर्ग के विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने वृद्ध की हत्या तेजधार हथियार से की है।
जानकारी के मुताबिक मृतक 65 वर्षीय रोशनलाल पत्नी के साथ हंस नगर इलाके में रहता था। रोशनलाल बिजली निगम के रिटायर जेई था। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से भी ज्यादा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे।
बाद में बदमाशों ने रोशनलाल को तेजधार हथियार मारकार हत्या कर दी और रोशनलाल की पत्नी को घायल कर दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर बदमाशों को ढूंढने में लगी हुई है।
Next Story