भांजे ने किया गर्भवती महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने दबोचा
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें महिला की ननद के बेटे ने दूसरी मामी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। घटना में गुरुग्राम के सोहना (Sohna) क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ बलात्कार (Rape) किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि चार माह की गर्भवती होने के बाद भी आरोपी कई बार उसके साथ बलात्कार कर चुका है। आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसके किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। जिस वजह से पीड़ित महिला ने किसी को इस बारे में नहीं बताया।
पीड़िता ने मंगलवार शाम को महिला थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय रेप पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि घटना कुछ माह पहले की है। जब वह घर में अकेली थी। उस दौरान उनकी ननद का बेटा (भांजा) उसके घर आया। महिला को घर में अकेला पाकर उसने महिला के साथ बलात्कार किया।
जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे बताया तो वह महिला को बदनाम कर देगा। जिस वजह से महिला ने किसी के सामने घटना का खुलासा नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। यह पता होने के बाद भी सोमवार को आरोपी फिर महिला के घर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App