अंबाला के अस्पताल में अपना बच्चा छोड़ गई कलयुगी मां, थोड़ी देर में हुआ ये बड़ा कांड...
कहा जाता है कि मां सबसे दुनिया की सबसे भरोसेमंद होती हैं वह अपने बच्चों के हित के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी मिलती हैं। पर इस बात को हरियाणा की एक मां ने झुठला दिया। एक महिला अपने पांच घंटे के नजवात को अस्पताल में ही छोड़ कर चली गई। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है जहां एक महिला को कुराली पीएचसी से रेफर करके नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। सात माह में ही बच्चा होने के कारण वह कमजोर था। अगली सुबह जब अस्पताल की नर्स महिला को खून चढ़ाने के लिए वार्ड में गई तो महिला गायब थी।
महिला को अस्पताल में खोजा गया पर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद बच्चे की तबियत बहुत खराब हो गई। उसका इलाज शुरू किया गया पर बहुत देर तक जिन्दा नहीं रखा जा सका। दोपहर के 2 बजे बच्चे की मौत हो गई।
सीडब्ल्यूसी मेंबर गुरुदेव सिंह मंडेर ने कहा कि अगर मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो वह सीएमओ को लेटर लिखकर जांच की मांग करेंगे। वहीं अंबाला पीएमओ पूनम जैन ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का कार्ड बनता है पर महिला का नहीं बनाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App