हरियाणा : इनेलो को लगा एक और झटका, फतेहाबाद के विधायक हुए भाजपाई
लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। बलवान सिंह ने फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो छोड़ने की घोषणा की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एमएम कॉलेज के ग्राउंड में लोकसभा जीत के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए एक बैठक की जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए।
बैठक में तमाम बड़े नेताओं के साथ फतेहाबाद से इनेलो विधायक दौलतपुरिया भी मंच पर उपस्थित थे। बैठक के दौरान उन्होंने इनेलो का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। उन्हें सीएम खट्टर ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इनेलो इस चुनाव में बिल्कुल भी छाप नहीं छोड़ पायी। वह लगभग सीटों पर कांग्रेस के बाद रही। इसी साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है जिसे लेकर पार्टी नेताओं में उथल-पुथल मची हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App