Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में भारी बारिश के साथ पड़े ओेले, पारा गिरा

मौसम की जानकारी: पूरे हरियाणा में आज जमकर बारिश हुई है। कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं।

Mausam ki jankari:-प्रदेश में मौसम ने विखेरी छटा बदलता रहा अपने  रूप
X
गिरे बारिश और ओले (प्रतीकात्मक फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : हरियाणा में आज (गुरुवार) को लगभग सभी जिलों में जमकर बारिश हुई है। पानीपत, सिरसा, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। पलवल के होडल क्षेत्र में आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। तेज बारिश के साथ यहां जमकर ओलावृष्टि भी हुई है। इसी के साथ हरियणा का तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग ने पहले ही इसको लेकर प्रदेश में बारिश और ओलों के लिए अलर्ट जारी किया था।

किसानों की खड़ी फसल बर्बाद

सूबे में पड़े ओलों ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। किसानों की गेहूं और जौ की फसल बर्बाद हो गई है। ओले गिरने से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पलवल के गांव गौढ़ौता, खिर्वी, बैढा पट्टी, भुलवाना के साथ लगभग दर्जन भर गावों के किसानों की फसल इस ओलावृष्टि से नष्ट हो गई है। किसानों ने इसको लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की है।

कई गांवों में जलभराव

ओलों से गेहूं की फसल की बालें झड़ गईं और खेतों में पानी भर गया। कई गांवों में जलभराव हो गया है। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि दो-चार दिन यदि मौसम नहीं खुला तो बची फसलें भी खराब हो जाएंगी।

तापमान में गिरावट

सूबे में सुबह से हो रही बारिश से तापमान में थोडी गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। मौसम में यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा।

और पढ़ें
Next Story