Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाबालिग लड़की के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, दस साल की सजा

हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की का उसके मामा ने रेप कर दिया था। कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्मी मामा को दस साल की सजा सुनाई है और 11 हजार जुर्माना लगाया है।

किशोरी के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा
X
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मामा को कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा

हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। घटना में सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि दुष्कर्म का आरोपी लड़की का मामा है। घटना 15 जून 2018 को घटित हुई थी। जब फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को उसका मामा बहला फुसला कर ले गया था। जिसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मामा उसे लेकर पलवल चला गया। वहां पर उसके साथ किराए के मकान लेकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद मौका देखकर पीड़िता किराए के मकान से भाग निकली। इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उससे पूछताछ करने पर किशोरी ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।

जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया था और पोस्को एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त न्यायधीश नरेंद्र शर्मा ने दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी मामा को दस साल की सजा सुनाई साथ ही 11 हजार का जुर्माना भी लगाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story