Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

हरियाणा से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक युवक ने पहले अपने परिवार के ही दो सदस्तों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

हरियाणा : पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
X

हरियाणा से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक युवक ने पहले अपने परिवार के ही दो सदस्तों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

ये मामला बहादुरगढ़ के बादली थाना इलाके के लाडपुर गांव का है जहां एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर उसके बाद अपनी बेटी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मां-बेटी को गोली मारने के बाद युवक ने उसी रिवाल्वर से खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस के कई बड़े अधिकारी वहां पहुंच गए।

तीनों को झज्जर सिविल अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर ही एक सुसाइड मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने कहा कि ये तीनों हत्याएं परिवारिक कलह के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस और भी कारणों पर जांच करने में जुटी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story