बेहोश कर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, फिर 4 महीनों तक करता रहा ये गंदा काम
हरियाणा में पति से अलग रह रही एक महिला का एक शख्स ने झांसा देकर यौन शोषण किया।

हरियाणा में एक और बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति से अलग रह रही एक महिला का एक शख्स ने झांसा देकर यौन शोषण किया।
सिरसा की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में महिला से रेप किया।
यह भी पढ़ें- पत्नी ने की घरेलू हिंसा, तो मुआवजे के लिए कोर्ट पहुंचा पति
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का वीडियो भी बना लिया। महिला के मुताबिक, आरोपी वीडियो क्लिप दिखाकर 4 महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा। इसके बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
5 साल से मायके में रह रही थी
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब 11 साल पहले पंजाब के फिरोजपुर में हुई थी। 5 साल पहले किसी विवाद के कारण वह सिरसा में अपने मायके आकर रहने लगी।
यहां पीड़िता की सहेली ने रोजगार के लिए महिला की मुलाकात सत्यवान से कराई, जिसने धागा फैक्ट्री ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- जैनब रेप-मर्डर केस: 1150 लोगों के DNA टेस्ट के बाद गिरफ्त में आया मासूम का हत्यारा
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पहले महिला को सिरसा बस स्टैंड पर बुलाया और यहां से उसे ट्रेन के जरिए हिसार ले आया। इसके बाद आरोपी महिला को सूर्यनगर के एक मकान में लेकर और यहां उससे देर होने का कहके अगले दिन फैक्ट्री जाने के लिए कहा।
यहां आरोपी ने महिला को खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। महिला का आरोप है कि सत्यवान ने बेहोशी की हालत में उसका रेप किया। साथ ही अश्लील क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल कर 4 महीने तक शोषण किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App