Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Maharashtra Election : विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल हुए फेल, BJP को मिल रहीं कम सीटें

Haryana Maharashtra Election हरियाणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित हुए हैं। मतगणना में आ रहे रुझानों के अनुसार एग्जिट पोल के आंकड़े दोनों ही राज्यों के लिए गलत साबित हुए हैं।

एग्जिट पोल रहे फेल, आंकड़ों से कम सीटें जीती भाजपा
X
एग्जिट पोल के आंकड़े फेल

Haryana Maharashtra Election : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न मीडिया चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ो में भाजपा को अधिकतम 80 सीटों पर कब्जा करते दिखाया गया। जो मतगणना के नतीजों में संभव नहीं हो सका। एग्जिट पोल में भाजपा की झोली में न्यूनतम सीटें 47 दिखाई गई थी। लेकिन मतगणना के नतीजों के अनुसार भाजपा करीब 40 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल:

चैनल/एजेंसीबीजेपीकांग्रेस अन्य

टाइम्स नाउ

71118

न्यूज 18-आईपीएसओएस

75105

एवीपी न्यूज- सी वोटर

72810

टीवी 9- भारतवर्ष

472320

रिपब्लिक जन की बात

52-6315-1912-18

न्यूज एक्स- पोलस्ट्रेट

75-809-121-4

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ें भी सीटों का सही आंकलन करने में विफल रहे। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार भाजपा शिवसेना गठबंधन अधिकतम 243 सीट जीत रहा था और न्यूनतम 166 सीटों पर गठबंधन का कब्जा तय माना जा रहा था। लेकिन मतगणना के अनुसार भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 156 सीटें पर बढ़त हासिल हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल:


चैनल/एजेंसी

बीजेपी-शिवसेना

कांग्रेस अन्य

टाइम्स नाउ

2304810

न्यूज 18-आईपीएसओएस

243414

एवीपी न्यूज- सी वोटर

2046915

इंडिया टुडे- एक्सिस

166-19472-9022-34

रिपब्लिक जन की बात

216-23052-598-12

न्यूज एक्स- पोलस्ट्रेट

188-20074-896-10



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story