Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रेमी जोड़ा के प्यार का इस तरह हुआ अंत, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम

देश में आए दिन कोई ना कोई प्रेम जोड़ा परिजनों की मनाही के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है।

प्रेमी जोड़ा के प्यार का इस तरह हुआ अंत, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम
X

देश में आए दिन कोई ना कोई प्रेम जोड़ा परिजनों की मनाही के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है। ऐसे ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है। सोनीपत में गांव जगदीशपुर-बारोटा से आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते से ना खुश से। इसलिए प्रेम जोड़े ने फैसला लिया कि साथ नहीं जो सकते, लेकिन साथ मर तो सकते हैं।

इस बात को ध्यान में रखकर प्रेमी जोड़े ने एक्सप्रेट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिस कारण उनके शरीर के कई हिस्से हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।


दिल्ली की तरफ जा रही थी ट्रेन

घटना रविवार दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी, जैसे ही ट्रेन जगदीशपुर-बारोटा के बीच पहुंची इसी दौरान प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन चालक ने इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।

जांच मे जानकारी मिली है कि दोनों सोनीपत एक निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ते थे। लड़का मूलरूप से गांव नाहरी का रहने वाला था और वह वर्तमान में कबीरपुर में रह रहा था, वहीं लड़की मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी और वह शांतिनगर में रह रही थी।



स्कूल के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा बात शादी तक पहुंच गई। अरुण और अंजलि के प्यार की जानकारी लड़की के परिजन को थी, लेकिन वह शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद अरुण और अंजलि ने मौत को गले लगा लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story