Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा समाचार: महिला ने दी सीएम खट्टर पर स्याही फेंकने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक महिला ने स्याही फेंकने की धमकी दी है। महिला की धमकी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। साथ ही पुलिस की साइबर व खुफिया टीम महिला के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है।

महिला ने दी सीएम मनोहर लाल पर स्याही फेंकने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
X
Haryana Lady Threaten To Throw Ink On CM Manohar Lal Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक महिला ने स्याही फेकने की धमकी दी है। महिला की धमकी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। साथ ही पुलिस की साइबर व खुफिया टीम महिला के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है।

जींद जिले के अलेवा से आई इस धमकी पर जिले के ही एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जानकारी बिल्कुल सही है। इसके लिए पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी एसएसपी को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि स्याही फेंकने की धमकी देने वाली दिव्यांग महिला आर्थिक सहायता के लिए हरियाणा भवन का चक्कर लगाती रहती है। उस महिला को प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख व प्रधानमंत्री कार्यालय से 50 हजार रुपए दिए जा चुके हैं।

अब वह मुख्यमंत्री पर क्यों स्याही फेकना चाहती है फिलहाल इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल उस महिला को सीएम के आसपास आने न आने देने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story