डेरा मामलाः HC का आदेश, जब्त करो दंगाइयों की संपत्ति
इस हिंसा में अब तक करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

डेरा सच्चासौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे रेप के एक केस में सीबीआई की पंचकूला कोर्ट के फैसले के बाद देश के अलग अलग हिस्सो में हिंसा और आगजनी की घटने हुई है।
इस हिंसा में अब तक करीब 32 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ो लोग घायल हो गए हैं। हिंसा की घटना पर काबू पाने के लिए सरकार और पुलिस प्रसाशन लगातार कोशिश कर रहे है।
इसे भी पढ़ें- हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
इस बीच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है। सिरसा, पंचकूला और अन्य जगहों पर हुई मौत के बाद कोर्ट ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि जिन लोगों ने भी हिंसा और खूनखराबे की घटनाओं को अंजाम दिया है उनकी जल्द से जल्द पहचान की जाए।
कोर्ट ने ये भी कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की संपत्ति कुर्क की जाए और अब तक हुए पुरे नुकसान की भरपाई की जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App