रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर ''दुर्गा'' मुहिम शुरू
एंटी रोमियो स्क्वायड महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर मजनुओं को सबक सिखाने के लिए के शुरू किया गया है ।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 April 2017 2:37 PM GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू अब हरियाणा पर भी छा गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में एंटी रोमियो स्कवॉयड की तर्ज पर ऑपरेशन दुर्गा चलाने की बात की है।
हरियाणा के डीजीपी वीएस संधू ने कहा कि, "ऑपरेशन दुर्गा को मजनुओं को सबक सिखाने के लिए शुरू किया जा रहा है।"
Operation Durga to be started for safety& security of women at schools, universities, bus stands& railways stations:BS Sandhu, DGP Haryana pic.twitter.com/treB86M7sj
— ANI (@ANI_news) April 30, 2017
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पद संभालने के बाद सबसे पहले उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो स्कवॉड बनाने का फैसला लिया था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने वहां मनचलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे।
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में एंटी रोमियो स्कवॉयड महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर मजनुओं को सबक सिखाने के लिए के शुरू किया गया है और अब हरियाणा सरकार ने भी ऑपरेशन दुर्गा की शुरूआत की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story