Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BJP बनाएगी गायों के लिए हॉस्टल!, ये हैं शर्तें

कविता जैन ने ही कहा था कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र सोनीपत में पहला गाय हॉस्टल बनवाना चाहती है।

BJP बनाएगी गायों के लिए हॉस्टल!, ये हैं शर्तें
X

हरियाणा में अब वो लोग भी गाय पाल सकेंगें जिनके पास उन्हें रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जानकारी के मुताबिक़ अब हरियाणा में अब गायों का हॉस्टल में दाखिला करवाया जाएगा।

2013 में हरियाणा सरकार द्वारा गठित किया गया स्वायत्त निकाय हरियाणा गौ सेवा आयोग गायों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव वहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भेजेगी।

इसे भी पढ़ें: VIRAL: नमाज पढ़ता पुलिसवाला, हिफाजत में मुस्तैद CRPF जवान!

न्यूज़ पेपर संडे एक्सप्रेस से बातचीत में गौ सेवा आयोग के चैयरमेन भानी राम मंगला ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में मंत्री कविता जैन से बातचीत भी कर ली है। बता दें कि, कविता जैन ने ही कहा था कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र सोनीपत में पहला गाय हॉस्टल बनवाना चाहती है।

गाय के लिए हॉस्टल का निर्माण करवाने के लिए फिलहाल आयोग कुछ शहरों में जमीन देख रहा है। अभी आयोग केवल एक या दो शहरों में ही ऐसे हॉस्टल का निर्माण कराएगा क्यों कि पहले वो देखेगा कि लोग इसके प्रति जागरूक रहते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें: हिंदू बच्चों को जबरन पढ़ाई नमाज, कहा- धर्म बदलो!

यदि सब कुछ मनमुताबिक रहा तो हरियाणा में गायों के कई हॉस्टल बनवाए जाएंगे अगर सबकुछ ठीक रहा। इन हॉस्टल में केवल स्वदेशी गायों को ही रखा जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story