Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा सरकार ने अशोक खेमका के खिलाफ सीबीआई जांच के दिए आदेश

आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ हरियाणा सरकार ने सीबीआइ जांच के आदेश दे दिए।

हरियाणा सरकार ने अशोक खेमका के खिलाफ सीबीआई जांच के दिए आदेश
X
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की छवि खराब करने के आरोप में हरियाणा सरकार ने चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। अशोक खेमका के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। आरटीआइ कार्यकर्ता ने भ्रष्टाचार में उनके लिप्त होने का खुलासा किया है।
गौरतलब है कि चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को घेरने का कोई मौका सरकार चूक नहीं रही है। सरकार की तरफ से पहले से कई आरोप लगाए गए हैं। डॉ. खेमका इस समय दो मामलों में चार्जशीट का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ दो केस भी हैं। सूत्रों से पता चला है कि सरकार जल्द ही उन्हें एक-एक और मामलों में चार्जशीट थमाई जा सकती है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सहमति हासिल कर ली गई है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story