हरियाणा : सीएम मनोहर लाल ने दी प्रदेश में 16 नए कॉलेज खोलने की मंजूरी, 9 सिर्फ छात्राओं के लिए
हरियाणा में शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 16 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने का फैसला किया है। नए खुल रहे कॉलेजो में 9 कॉलेज सिर्फ छात्राओं के लिए होंगे।

हरियाणा में शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 16 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने का फैसला किया है। नए कॉलेजों के खुलने से प्रदेश के युवाओं को किसी दूसरे राज्यों में शिक्षा हासिल करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा खोले जा रहे 16 नए राजकीय कॉलेजों में 9 महाविद्यालय केवल छात्राओं के लिए खेले जा रहे हैं। इन सभी महाविद्यालयों के लिए टीचिंग तथा नॉन टीचिंग के पदों को भी मंजूरी दे दी गई है।
ये नए कॉलेज कुरुक्षेत्र के चमूकला, चरखी दादरी की हरिया मंडी, रेवाड़ी के जाटूसाना, गुरुग्राम के रिठोज, हिसार के चोपटा व बालसमंद, महेंद्रगढ़ के सिहमा, करनाल के पाढ़ा, झज्जर के कुलाना, भिवानी के कैरू व लोगारू, कैथल के कलावत तथा फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में खोले जाने हैं।
इन नए कॉलेजों के खुलने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और रफ्तार मिलेगी। छात्राओं की शिक्षा प्रतिशत में सुधार होगा। सरकार ने अध्यापकों की भर्ती को लेकर भी मंजूरी दे दी है चुनाव बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App