Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली सरकार पर संकट, सीएम खट्टर बोले- हरियाणा का 100 करोड़ रुपए का पानी का बिल बकाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि 1995 से राष्ट्रीय राजधानी को की जा रही यमुना नदी के पानी की आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार का हरियाणा पर 100 करोड़ रुपए का बिल बाकी है।

दिल्ली सरकार पर संकट, सीएम खट्टर बोले- हरियाणा का 100 करोड़ रुपए का पानी का बिल बकाया
X

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि 1995 से राष्ट्रीय राजधानी को की जा रही यमुना नदी के पानी की आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार का हरियाणा पर 100 करोड़ रुपए का बिल बाकी है।

खट्टर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दिल्ली सरकार को भुगतान के लिए लगातार लिख रहे हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकारी बैठकों के दौरान दिल्ली के अपने समकक्षों के साथ इस मुद्दे को उठाते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा दिल्ली को प्रति दिन यमुना का 1049 क्यूसेक पानी की आपूर्ति करता है जबकि अनुबंध के मुताबिक हरियाणा को प्रति दिन दिल्ली को 719 क्यूसेक पानी की ही आपूर्ति करनी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story