Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : गौ तस्करों ने गाड़ी का पीछा कर रहे गौरक्षक को मारी गोली, युवक की मौत

सोमवार को मृत गौरक्षक गोपाल बाइक से ही गांव में घूम रहा था तभी उसे जानकारी मिली कि होड़ल-नूंह मार्ग पर गौ तस्करों की गाड़ी गुजरने वाली है। वहां से जैसे ही गाड़ी गुजरी गोपाल भी बाइक लेकर उनके पीछे लग गया।

हरियाणा : गौ तस्करों ने गाड़ी का पीछा कर रहे गौरक्षक को मारी गोली, युवक की मौत
X
Haryana Gau raksha dal member killed in palwal

हरियाणा के पलवल में एक दुस्साहासी घटना सामने आई है। जहां एक गौ रक्षा दल से जुड़ा युवक अपनी बाइक से गौ तस्करों का पीछा कर रहा था तभी तस्करों न उसे गोली मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सोमवार को मृत गौरक्षक गोपाल बाइक से ही गांव में घूम रहा था तभी उसे जानकारी मिली कि होड़ल-नूंह मार्ग पर गौ तस्करों की गाड़ी गुजरने वाली है। वहां से जैसे ही गाड़ी गुजरी गोपाल भी बाइक लेकर उनके पीछे लग गया।

गाड़ी चलाते हुए गोपाल फोन पर अपने और साथियों को बुला रहा था तभी गौ तस्करों ने गोली मार दी। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। जानकारी मिलने के बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोपाल गौ तस्करों की आंखों में चुभने लगा था उसने कई बार तस्करों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी। गोपाल के भाई जलबीर की शिकायत पर अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story