Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Budget 2019-20 : कैप्टन अभिमन्यु बोले- भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सफल होगा केंद्रीय बजट

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी केंद्रीय बजट 2019-20 का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सफल होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट ग्रामीणों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोलेः PM मोदी ने अमेरिका में रैली कर दिखाई देश की ताकत
X
Capt Abhimanyu Said PM Modis Rally In America Showed Countrys Strength

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी केंद्रीय बजट 2019-20 का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सफल होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट ग्रामीणों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है।

बता दें कि शुक्रवार को देश की पहली पूर्णकालिक महिला केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2019 को पेश किया। इस दौरान सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल के अंत तक 3 ट्रिलियन डॉलर तक हो जाएगी और यह 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने के रास्‍ते पर है।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था (Indian Economy) को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 55 वर्ष लगे और पिछले 5 वर्ष में करीब 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने के लिए सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर जोड़े हैं। भारत अब विश्‍व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है, जबकि 5 वर्ष पूर्व यह 11वें स्‍थान पर थी।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस आम बजट को 'न्यू इंडिया' को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को परिलक्षित करने वाला बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह किसानों को समृद्ध और गरीब को सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने में सहायक होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story