मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में जोड़े गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भेडाफोड़ किया है।

फरीदाबाद पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भेडाफोड़ किया है, जहां से पुलिस ने 5 लड़कों और 9 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मसाज पार्लर का मालिक भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि फरीदाबाद से सटे नेशनल हाइवे-2 के पास मैनहट्टन मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित की और एक पुलिस वाले को वहां ग्राहक बनाकर भेजा। रिसेप्शन पर जब ग्राहक बने पुलिस से एक लड़की का सौदा तय कर दिया तो उसने बाकी पुलिसवालों को इशारा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया और वहां मौजूद लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्लर से 4 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ भी पकड़ा है।
इसे भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था ये घिनोना काम, पुलिस ने 5 लड़कियों को पकड़ा
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App