Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव : ऐलानाबाद सीट पर बढ़त के बाद इनेलो के अभय सिंह चौटाला पहुंचे मतगणना केंद्र, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। सिरसा जिले के चर्चित ऐलानाबाद सीट पर इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने भारी बढ़त बना ली है। जिसके बाद वह मतगणना केंद्र पहुंचे हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के यहां छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी कर रही कार्रवाई
X
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो)

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav 2019) की मतगणना जारी है। सिरसा जिले की ऐलानाबाद विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला 9 राउंड की गणना के बाद 5500 वोटों आगे हो गए हैं। भाजपा के पवन बैनीवाल उनसे पीछे चल रहे हैं। अभय चौटला को 35646 तो भाजपा के पवन बैनीवाल 31383 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल को 23103 वोट मिले हैं।

काउंटिंग के 10वें राउंड में अभय चौटाला मतगणना केंद्र पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया है। जिसके बाद मतगणना केंद्र पर जस्न का माहौल दिखा।

ऐलानाबाद विधानसभा सीट (Ellenabad Seat) की बात करें तो ये सीट हमेशा से इनेलो की गढ़ रही है। चौधरी देवीलाल के परिवार का ही यहां दबदबा चलता आया है। पिछले विधानसभा चुनाव में जब भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आई तब भी इस सीट पर अभय सिंह चौटाला ने ही जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के पवन बैनीवाल को करीब 11 हजार वोटों से हराया।

2009 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश चौटाला ऐलानाबाद सीट के साथ उचाना विधानसभा सीट पर भी दावेदारी की थी। दोनों पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने ऐलानाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया। यहां उपचुनाव हुआ उसमें तो उनके बेटे अभय सिंह चौटाला मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे।

2014 में अभय सिंह चौटाला ने इस सीट पर बैनीवाल को मात देकर दोबारा कब्जा जमाया। इस बार शुरुआती एग्जिट पोल में अभय सिंह को पिछड़ते दिखाया गया, लेकिन अगले ही दिन उन्हें फिर से इस सीट पर सभी प्रत्याशियों से आगे दिखाया जाने लगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story