Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस आज एक साथ जारी करेगी 90 प्रत्याशियों के नाम

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जजपा, इनेलो और भाजपा के बाद मंगलवार को कांग्रेस भी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस सभी 90 सीटों पर एकसाथ प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। इसके लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, अंबाला कैंट से वेणू सिंगला को टिकट मिला
X
Congress releases second list of candidates, Venu Singla gets ticket from Ambala Cantt

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जजपा, इनेलो और भाजपा के बाद मंगलवार को कांग्रेस भी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस सभी 90 सीटों पर एकसाथ प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। इसके लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं।

पार्टी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा (Kumari Selja) सोमवार को पूरा दिन चुनाव समिति के सदस्यों के साथ रणनीति बनाती रहीं। उन्होंने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को रणनीति के अनुसार काम करने की सलाह देते हुए भाजपा को हराने की बात कही।

कुमारी सैलजा ने कहा सत्ता में वापसी करते ही प्रदेश के अवैध खनन माफियाओं को जेल में डाला जाएगा साथ ही प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशा पहुंचाने वालों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कुमारी सैलजा की माने तो प्रदेश में एकबार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस इस समय चुनाव के हर पहलुओं के आधार पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ की गूंज लगातार प्रदेश में सुनाई दे रही है। पार्टी इस नारे को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है।

बताते चले कि हरियाणा में चुनाव के लिए 27 सितंबर से नामांकन शुरू हो गया है, नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है, 5 तारीख को प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी व 7 तारीख को नाम वापस लिया जा सकता है। मतदान 21 अक्टूबर को होंगे, परिणाम 24 सितंबर को आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story