Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा चुनाव : छुट्टी के दिन भी पूरा दिन होर्डिंग हटाने में लगी रही टीम

निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किए थे कि पूरे शहर को कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने होर्डिंग्स, पोस्टर सेे ढक दिया है इसलिए अभियान चलाकर शहर को होर्डिंग्स मुक्त किया जाए। आदेश मिलने पर चुनाव पर नजर रख रहे डयूटी मजिस्ट्रेट ने निगम की टीमों के साथ होर्डिंग्स हटवाए।

हरियाणा चुनाव 2019 : हरियाणा के चुनावी मैदान में गोल्ड प्रत्याशी हैं ये महिलाएं, कांग्रेस है टॉप पर
X
Haryana Assembly Election 2019 Gold Jewelery Candidate Women list

निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित की गई टीमों ने रविवार को शहर में जगह जगह अभियान चलाकर होर्डिंग्स हटाए। इस दौरान अभियान में नगर निगम की पांच टीमें शामिल रही। टीम ने दिन के बाद रात को भी अभियान चलाया।

निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किए थे कि पूरे शहर को कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने होर्डिंग्स, पोस्टर सेे ढक दिया है इसलिए अभियान चलाकर शहर को होर्डिंग्स मुक्त किया जाए। आदेश मिलने पर चुनाव पर नजर रख रहे डयूटी मजिस्ट्रेट ने निगम की टीमों के साथ होर्डिंग्स हटवाए।

दिनभर दिल्ली रोड, बाईपास, हुडा काम्प्लेक्स, शांत मई, सोनीपत स्टैंड, डीएलएफ कालोनी से होर्डिंग्स पोस्टर हटवाए गए। रात को शहर की बाहरी कालोनियों में दीवारों, खम्बों पर लगे होड्रिंग्स हटवाए गए। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा भारी तादाद में होर्डिंग्स लगवाए जाने से से प्रशासन को रोजाना अभियान चलाना पड़ रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story